आज का राशिफल

इटावा सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद पूर्णिया: बैंक सीएसपी संचालक की हत्या, 5 लाख रुपये लेकर अपराधी फरार चित्रकूट में मतदान की तैयारियों को लेकर हुई बैठक इटावा सफ़ारी पार्क में 4 नवजात शावकों की मौत पीलीभीत से तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना पंजीयन विभाग ने संपत्ति की रजिस्ट्री सरकारी गाइडलाइन दर से कम रेट में करने पर लगाई रोक कन्नौज न्यायालय में कल लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव में लोग घरों में लगा सकेंगे सोलर पैनल फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने पलवल जिले के गांव फुलवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को फास्ट्रैक कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल सश्रम कारावास की सजा राजनाथ सिंह-ओपी श्रीवास्तव के समर्थन में सीएम योगी ने की जनसभा टोंक : महिला थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते गिरिफ्तार आज का राशिफल कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इंडी गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के लिए वोट मांगे । पलवल के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की। स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर केजरीवाल पर बरसीं निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन आज विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है एम्स के चिकित्सक और पूर्व सैनिक मिलकर सामाजिक जागरूकता के लिए पहल करेंगे ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भिवानी के गांवों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं को दिलाई शपथ

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 08-05-2024 10:45:55

8 मई बुधवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी है। आज चंद्रमा से द्वितीय भाव में गुरु और द्वादश भाव में मंगल बुध का होना दुरधरा नामक शुभ योग का निर्माण कर रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज सूर्य, शुक्र और चंद्रमा के बीच त्रिग्रह योग निर्मित हो रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें अपना आज का राशिफल। 

​मेष राशि वालों को काम में खूब सफलता मिलेगी 
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आज का दिन लाभकारी और उन्नतिदायक रहेगा। आपकी राशि में बना त्रिग्रही योग आपको जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ फल प्रदान करेगा। आपको अपने काम में खूब सफलता मिलेगी और अपनी कामयाबी से आनंदित होंगे। लेकिन यह भी जरूरी है कि आप अपने विरोधियों से सावधान रहें, आपको किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए और अपने फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है, लेकिन खर्च आवश्यक होंगे इसलिए आप चाहकर भी उन्हें रोक नहीं पाएंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में आज आपको सुख की प्राप्ति होगी। 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हरा चारा आज गाय को खिलाना फायदेमंद रहेगा। 

​वृषभ राशि के जातक बुद्धि और चतुराई से लाभ पाएंगे 
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कामकाज में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई से उन पर सफलता पा सकेंगे। आपके ऊपर आज अचानक ही कुछ नया काम आ सकता है इसलिए काम में आपको अधिक देने और सजग रहने की जरूरत है। वैसे अधिकारीगणों का सपोर्ट बना रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा और खानपान में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई के मामले में ध्यान रखने की जरूरत है। मानसिक भटकाव से आज आपको दिक्कत हो सकती है। आज आपको अपने सामाजिक जीवन में सक्रिय रहना होगा और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना होगा। आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा और आप खुद पर गर्व महसूस करेंगे। 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

​मिथुन राशि वालों का खर्च आज बना रहेगा 
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए। वैसे आज आप परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में कमाई तो आपकी बनी रहेगी लेकिन साथ में खर्च भी आज आपका बना रहेगा। आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनका प्रयास सफल हो सकता है। 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें। 

​कर्क राशि वालों के लिए सफलतादायक रहेगा आज का दिन 
कर्क राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने जीवन में खूब सफलता मिलेगी। भाग्य के देवात आज आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे।किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है जिससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग भी अपने काम में सफल रहेंगे और आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी बड़े समझौते के लिए भी आज का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है। अगर आपके खिलाफ कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें आपको आज सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध भी मधुर और सुखद रहेंगे। 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें। 

​सिंह राशि वालों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा 
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको कई शुभ सूचनाएं और संवाद मिलेंगे। आप अपने दैनिक कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे और आपको आज मेहनत का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आज आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आज आपको अपने रिश्तेदारों से सहयोग और लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम का फूल खिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्री दुर्गा नाम स्तोत्र का पाठ करें और सुहाग सामग्री का दान करें। 


​कन्या राशि वालों को खर्च की वजह से परेशानी होगी 
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन वाला रहेगा। आपको अपने कामकाज के सिलसिले में दिनचर्या में बदलाव करना होगा। साथ ही आज आपको अपने खानपान और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपके दांपत्य जीवन में प्यार और आपसी सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे और उन्हें अपना काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने बढ़ते खर्चों की
वजह से परेशानी हो सकती है। 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का पाठ करें। 

​तुला राशि वालों को अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है 
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपकी कार्यशैली में बदलाव ला सकता है और आपको अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने का मौका मिल सकता है। आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ आपके संबंधों में सुधार दिखेगा। दोस्तों के साथ आपकी दोस्ती और मजबूत होगी और लव लाइफ में प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बिजनेस में कमाई अच्छी रहने से आपका बैंक बैलेंस बढे़गा। 

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। देवी काली की पूजा करें और ओम कालिकायै नमः मंत्र का जप करें। 

​वृश्चिक राशि के जातकों को आज लाइफ में संतुलन बनाए रखना होगा 
वृश्चिक राशि के लिए आज सितार कहते हैं कि आपके लिए दिन आज मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने काम के प्रति सावधान रहना होगा और अपना काम समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। आज आपको अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में कुछ अनिश्चितता से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रखने की भी जरूरत है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में थोड़ा संतुलन बनाए रखना होगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको अपने अंदर की ताकत को जगाना होगा। आपके लिए जरूरी है कि आप रिश्तों में संतुलन बनाए रखें इससे जीवन की कई उलझनों को सुलझाने में आप सफल होंगे। 

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध मिश्रित जल अर्पित करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। 

​धनु राशि वालों को प्रेम और सुख की प्राप्ति होगी 
धनु राशि के लिए आज बुधवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपके लिए आज दुरुधरा योग लाभकारी रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको प्रेमी से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार के करीबी सदस्यों की मदद से आपका कोई काम बनेगा और मन भावुक होगा। आपके मन में आज कुछ नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। नौकरी में आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों का व्यवहार कुछ मानसिक तनाव दे सकता है लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संतुलित रख पाने में सफल होंगे। कमाई के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। 

​मकर राशि वालों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा 
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव भरा रह सकता है। कामकाज के मामले में आपको अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने फैसले आज सोच समझ कर लेने होंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप वाणी को संयमित रखें और सुनें ज्यादा लेकिन हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें। अपने शांत व्यक्तित्व से आप परिवार में मेलजोल बनाए रख सकते हैं। आपको अपने ख़र्चों पर कंट्रोल बनाए रखने की जरूरत है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज आपको ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव से आपको परेशानी होगी। 

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करना आपके लिए आज लाभकारी रहेगा। 

​कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है 
आज बुधवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उतार चढाव भरा रहेगा। आपको आज किसी मित्र या परिचित की मदद से लाभ मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज आप अपनी योजना बनाकर काम करें और दिए गए काम को समय पर पूरा करने का प्रय़ास करें नहीं तो दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा, जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। आपको अपने प्यार के साथ रिश्ते को स्थिर बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। 

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं। 

​मीन राशि वालों का दिन सुख और आनंद में बीतेगा 
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन सुख और आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका जीवनसाथी आपसे समझदारी से बात करेगा और आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपका साथ देगा। आपको अपने काम में अच्छा सहयोग मिलेगा और आप अपने प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपके व्यापार में काफी प्रगति होगी और आप अपने व्यापार को को विस्तार देने की योजना बना सकते हैं। अगर आप दीर्घकालीन निवेश करते हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :